शीर्षक: “पेपर-संहार”

छात्र मेहनत के पन्नों पर पसीना लिखते हैं,

और सिस्टम उनके सपनों का सौदा लिखते हैं।

पेपर बाहर पहले, सवाल बाद में आते हैं,

ईमानदार मेहनतकश ही आँसू लिखते हैं।

लीक हुआ इम्तिहान फिर भी जांच नहीं होती,

कुर्सी पर बैठे लोग बयान बदलते लिखते हैं।

परीक्षा रद्द होती है हर बार औपचारिक,

जिम्मेदार लोग फिर नया बहाना लिखते हैं।

जो पढ़ता है वही सबसे ज्यादा हारता है,

और चालाक लोग पास होने का रास्ता लिखते हैं।

किसने बनाया यह इम्तिहान का तमाशा है,

जहाँ भविष्य के नाम पर सौदा लिखते हैं।

पेपर बनाने वाला भी शर्म से झुक जाए,

इतने गलत सवाल कि खुद ही फेल होते लिखते हैं।

यह तंत्र नहीं, यह तो टूटा हुआ इरादा है,

जहाँ इंसाफ के पन्ने भी झूठ लिखते हैं।

डॉ भुवनेश्वर प्रसाद दीक्षित भुवन