इंक़लाबी शंखनाद
डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद दीक्षित ‘भुवन’
जहाँ सच बोलने वाले का सीधा सर कलम होगा,
समझ लेना — कि उस नगरी का हाकिम बेशर्म होगा।
अदालत चुप, पुलिस बहरी, हुकूमत अंधियों जैसी,
तमाशा देख कर ख़ामोश रहना — क्या धरम होगा?
कफ़न की जेब भरने में लगे हैं आज के रहबर,
सियासत इस कदर गिरेगी — किसको ये भरम होगा?
कलम चुप हो गई — तो फिर दरिंदे राज करेंगे यहाँ,
उठेगी जब ज़ुबाँ अपनी — तभी ज़ालिम का दम होगा।
उठाओ 'भुवन' अपनी साख — लिख दो ख़ून से इतिहास,
जो तुम रण में उतर आए — तो हर इक ज़ुल्म कम होगा।
