मौन चाहत है मेरी 

और चाहत हल्की होती है - धुएँ से भी 

मैं इस धुएँ पर बैठकर - लेटकर 

इसे ओढ़कर -बिछाकर 

इसको अपने अंदर सजाना चाहता हूं।

मैं इसे क़ीमती नहीं कहता ,क्यों?

क्योंकि कीमतें तुम्हें शून्य से दूर करती हैं। 

मुझे लगता है इस शून्य के 

सबसे करीब होती हैं - वो रातें 

जिस रात जाग रहा होता है सन्नाटा ।

जिस रात कोई गंध छोड़ रही होती है - ओस 

जो सबूत देती है कि मैं हूं आज सन्नाटे के साथ 

जिस रात झींगुर- जुगनुओं को भी आ जाती है झपकी। 

इस मौन को मैं धुएँ से भी हल्का मानता हूं ।

इस चाहत को मैं ओढ़ना-बिछाना चाहता हूं। 

इस रात को मैं शून्य के सबसे करीब मानता हूं। 

हाँ! मैं चाहता हूं - यह रात। 

-: अंश