चला है शख्स दो कदम

जमीं पे जैसे बोसा हो।

आहट यहां समेट लूं तो

मत पूछ हाल कैसा हो।

उसकी निगाह चांद पे

जमीं को मैं निहारता।

अभी तो दिन चढ़ा नहीं

कैसे शाम तक को टालता।

मिट्टी से निशान उठा के मैं

मानो जन्नत संभाल बैठा हूं।

उस शख्स को कहो कोई

मैं आदत बिगाड़ बैठा हूं।

एहसास तुमको हो गया तो

पलट के फिर अब देख लो।

मैं नींद में तो हूं नहीं

गर हूं तो आंख खोल दो।

उठ के फिर अफसोस हो

कि ख्वाब है यकीं करो।

मेरी नींद भी तुम्हीं रखो

एक दो ग़म मुझे अता करो।