तेजेन्द्र शर्मा जी का यह सात कहानियों का संग्रह इसी वर्ष 2025 में प्रकाशित हुआ है। इसके विषय में वह खुद बताते हैं कि गोवा के एक शोधार्थी द्वारा यह पूछने पर कि ‘सर, आपने अब तक कितनी कहानियाँ लिखी हैं?’ उन्होंने अपने प्रकाशित कहानी-संग्रह टटोले और पाया कि उनके द्वारा लिखी गई कहानियों की संख्या सौ पार कर चुकी है। सौवीं कहानी ‘गोद उतराई’ है जोकि ‘हंस’ पत्रिका के नवंबर अंक में प्रकाशित हुई। इससे पहले 94 कहानियाँ उनके आठ कहानी-संग्रहों में स्थान पा चुकी थीं।
