विजय स्वयं को करलो मानव,
ध्येय मरण का जानो मानव।
रावण दैत्य भले था लेकिन,
अमर स्वयं को कर गया मानव।
क्या तुम में उस सा धीरज हैं ?
पर नारी सहमति बिन रज़ हैं।
परम वीर था परम ज्ञानी पर,
कार्य नियति के सब अचरज है।
पर्व दशहरा हर वर्ष है आता,
राम विजय की गाथा गाता।
पर क्या रावण पथ हम त्यागे,
दीप जगे क्या मन भी जागा।
ध्येय मेरी रचना का इतना,
मजबूत पकड़ रसना पर रखना।
अन्तर्मन के रावण मारो,
जीवन राम राह पर रखना।
✍️ दशरथ रांकावत "शक्ति"

