मां कहती हैं हीरा कोहिनूर हूं शायद,

किसी पत्थर के ताज में जड़ा हूं शाय़द।


लाख नेकियों के बाद भी है बुरा वक्त,

गुनाहों  में  गर्दन तक गढ़ा  हूं शाय़द।


दुश्मन ने क्यूं अभी तक गाली नहीं दी,

गालिबन उम्र  में  मैं  बड़ा  हूं  शाय़द।


मौत  और  मंजिल  में कौन हैं करीब,

हो न हो कहीं बीच में खड़ा हूं शाय़द।


अबकी ये तकलीफ भी सगी लगे मुझे,

खुद  अपने  आप  से चिढ़ा हूं शायद।


✍️ दशरथ रांकावत 'शक्ति'