भेजा है राम ने सभी को कितनी शान से ,
जीना भी शान से और मरना भी शान से।
खाली ही आये थे यहां जाना भी खाली है,
काहे लगाव पालते कुनबे मकान से।
बीतें हुए लम्हों पे गम बेह़द फिजूल है,
लोटा ही नहीं कोई तीर जा कर कमान से।
मालिक कहो अल्लाह कहो या राम ही कहो,
मुमकिन ही नहीं जिक़्र हाय एक ज़बान से।
ख़ाक गर तक़दीर है तदबीर कुछ ऐसी करों,
ज़िंदा रहें किरदार बरसों मरकर ज़हान से।
दशरथ रांकावत 'शक्ति'
