कब्र तक का ये सफ़र आसां नहीं है,
साथ सबको है जरूरी उम्र भर का।
जिसके होने से ही जीवन बोलता है,
फूस का छप्पर भी दे अहसास घर का।
मैं तुम्हारे बिन तजू साकेत क्षण में,
स्वप्न भी सोचा न कोई कदम भर का।
देह तुम हो आत्मा और चेतना तुम,
प्रेम ही है सच जगत का चराचर का।
✍️ दशरथ रांकावत 'शक्ति'

