पहली बार ---1. चुनाव

लड़ने  द़रकार लगी है पहली बार

लहरे भी द़मदार लगी है पहली बार


कागज की कश्ती ना अब तक पार हुई

नौका कोई पर लगी  है पहली बार 


झूठों ने सच्ची सच्ची तस्लीमें दी

गर्दन पर तलवार लगी है पहली बार


ना हिंसा ना हुडदंंग और चुनाव हुए

चाकू पर ना धार लगी है पहली बार


परिवर्तन की गुंजाइश तो ना थी पर

जनता ये हकदार लगी है पहली बार


आस बंधी  है नया सवेरा निकलेगा

भली कोई सरकार लगी है पहली बार


✍️ दशरथ रांकावत 'शक्ति'