वैसे मुकद्दर पे मुझे कुछ कम ही ऐतबार रहा

लेकिन रहा  हां  बिल्कुल दो  एक  बार  रहा


होती होगी दुनियां चमन मगर किसी और की

हमारे हिस्से में तो भैया बस ख़ार ही रहा


कभी रिश्ते कभी रोटी जिम्मेदारियां बराबर रही

जिंदगी तेरे कांधों पे सदा भार ही रहा


सुकून मिला बचपन में मां की गोद में "शक्ति"

बाकी जीवन तो सदा तलवार की धार ही रहा


✍? दशरथ रांकावत 'शक्ति'