क्या ? दुश्मनों का धावा हुआ है कोई बात नहीं,

हमारे साथ फिर छलावा हुआ है कोई बात नहीं।


मुश्किलों से जूझने में हर्ज तो हरगिज़ न कर,

जल जल के दूध मावा हुआ है नई बात नहीं।


इक तरफ मुगल ओ इरानी सामने तुलजा भवानी,

शुरू अब चढ़ावा हुआ है अब कोई घात नहीं।


सिंहनी का खून है और  हाथ में जगदंब है,

जो शिवा लावा हुआ करेगा जात पात नहीं।


औरंग फिर थर्रा उठा उबले मराठा ख़ून से,

सिंह अब छावा हुआ है स्वराज हाथ नहीं।


✍ दशरथ रांकावत 'शक्ति'