खुशियाँ क्या है महज दवा दारुण दुख की,

या होगा संकेत रिक्त हो चुके कोष सुख की।


फल कह दो चाहे अनवरत बहे श्रम जल का,

है सत्य यही आंकलन नही संभव कल का।


पूरक है सुख दुख जैसे होते है निशि दिन,

देने वाले ने दिये बराबर चुन कर गिन।


चरम जिसे कहती दुनियां वो मात्र छलावा है,

पूर्ण तृप्ति नही संभव वो मात्र दिखावा है।


महज कर्म है हाथ मनुज के गर सोचा जाय,

छोड़ों श्रम का मोल दीन दृग पोछा जाय।


✍️ दशरथ रांकावत 'शक्ति'