हो कोई जख्म दिल के करीब इतना,
के तेरे जाने का दर्द हावी ना हो।
उसके हर एक नखरे का मैं दीवाना हूं,
कोई अदा नहीं बाकी जो दिखाई ना हो।
उसकी आंखों की कैद मिले ताउम्र मुझको,
मैं चाहूं भी अगर मुझे रिहाई ना हो।
तमन्ना एक ही पूरी मेरे खुदा कर दे,
मर्ज ए इश्क़ अता कर भले दवाई ना हो।
मुझको ही देना सजा बेवफाई की मौला,
भले उसने ही मुझसे निभाई ना हो।
दशरथ रांकावत 'शक्ति'
