कांधों पर बचपन से बोझा बड़का है,
तन इस कारण ही तो मन पर भड़का हैं।
हाय मिलावट खा कर पन्द्रह पार हुए,
आगे धड़केगा यूं ही ये ही धड़का है।
लगा सोलहवां साल सफेदी बालों में,
हर थाली में नकली तेल का तड़का है।
तन की छोड़ो मन भी असमंजस में हैं,
क्या होगा क्या होगा ये ही खड़का हैं।
इम्तिहान में अव्वल होकर भी बेकारी,
इस डर से सहमा सहमा हर लड़का है।
रामराज में जीवन अच्छा था 'शक्ति',
तीन वक्त रोटी तो थी अब कड़का है।
✍️ दशरथ रांकावत 'शक्ति'
