दिन भारी थे मगर गुजारा करते,

मिलकर कोई न कोई चारा करते।


कुछ तुम कहती कुछ मैं भी बताता,

ऐसे ही तेरे मेरे को हमारा करते।


कुछ कमी रह गयी होगी मुमकिन है,

कहना मुश्किल था तो इशारा करते।


तुम ऊब गयी थी तो बता देती मुझे,

यूं तो दुश्मन को भी नहीं मारा करते।


मैंने कसमें खायी है जीने मरने की,

कैसे मुमकिन था कि किनारा करते।


लो पढ लो खबर छपी है तुम्हारी,

मर गया एक मजनू नारा करते।


जंग और इश्क़ का उसूल है 'शक्ति',

मुकम्मल होगा मगर ख़सारा करके।


✍️ दशरथ रांकावत 'शक्ति'