लो आ गया है वक्त अब फिर से शिकार का
अब्बा भी ला चुके हैं एक मफ़लर प्रचार का
गाड़ी नयी है खादी नयी है भोंपू उधार का
जनता के वास्ते लिया झुनझुना सुधार का
बारिश में धुल चुकी वो सड़कें बनेंगी फिर
ऐसे ही हो रहा जुगाड़ हर साल कार का
सौ में से एक रह गया कच्चा घड़ा तो क्या
इतने में चौपट होने से रहा धंधा कुम्हार का
जनता ने पूछ ही लिया अगर जूतों का राज तो
सोना सुनार का है और ये चमड़ा चमार का
हां राम खुद उतरे धरा पे देखने को राज
भक्तों ने बंद कर दिया कूंटा किवाड़ का
दशरथ रांकावत 'शक्ति'

