अयोग्यता कायरता कर देगी निर्बल तुम्हें

हीनता दीनता कर देती दुर्बल तुम्हें

चक्षु होकर भी हो गए नेत्रहीन

भोग विलास से नहीं हो रहे विहीन

इच्छाओं कामनाओं की सांकल में

काम और द्वेष की हो चुके अधीन

ज्ञान और तप पा कर भी

पाप और क्रोध में हो चुके विलीन

यश और ख्याति पा ना सकोगे

तुम हो कर भी कुलीन

पश्चाताप है इसका संभव

धर्म का करना होगा पालन तुम्हें

पर करना होगा त्याग तुम्हें

-योगेश