"किसी निकट संबंधी द्वारा किये गए कार्य में,

जो काम तुम्हारे लिए आवश्यक है, यदि त्रुटि भी है तो,

उस पर दोषविलाप करने से उचित है

कि उस त्रुटि को स्वयं दूर करो

क्यूँकि जितना समय तुम उसे समझाने में लगाओगे

उतने में त्रुटि तुम स्वयं उसको दूर कर पाओगे

क्यूँकि तुम्हारा कार्य तो केवल तुम्हें ही करना होगा

इसमें किसी अन्य का कोई दायित्व नहीँ है

अंत में इसका फल भी तुम्हारा है

और इसकी हानि भी तुम्हारी ही है"

-योगेश