*ग़ज़ल* ...


*नज़राना*


दिल का नज़राना तेरे लिये है ।

प्यार का अफ़साना तेरे लिये है ।।


तू है शम्मा मुक़द्दर की मेरे ।

ये रोशन परवाना तेरे लिये है ।।


तेरी उल्फ़त मेरी ज़िंदगानी है ।

ये आशिक़ दीवाना तेरे लिये है ।।


मदहोश हुए तेरी अदाओं से हम ।

ये जाम ये पैमाना तेरे लिये है ।।


संभाल रक्खे हैं वो नायाब मोती ।

अश्कों का ये ख़ज़ाना तेरे लिये है ।।


यूं तो ग़ुमसुम रहते हैं "काज़ी " ।

ये दिखावटी हंसना हंसाना तेरे लिये है ।।


© *डॉक्टर वासिफ़ काज़ी*,इंदौर

© *काज़ीकीक़लम*