अंधेरी ज़िन्दगी का मेरी......... बस वही उजाला है ।
माँ की दुआओं ने हर दफ़ा मुश्किलों से निकाला है ।।
जब भी गिरता हूं, लड़खड़ाता हूं दुनियावी सफ़र में ।
हौसलों को मेरे ............... बस माँ ने संभाला है ।।
बेस्वाद सारी नेमतें..... दुनिया की लगती है मुझको ।
लज़्ज़तदार उसके हाथ का......एक एक निवाला है ।।
उसके बिना ज़िन्दगी-................. बेनूर, बेरंग मेरी ।
अपनी हर सांस को,............ उसके रंग में ढाला है ।।
©डॉ वासिफ काज़ी, इंदौर
©काज़ी की कलम

