ग़ज़ल का मिरी उन्वान बन रहे हो ।

रफ़्ता रफ़्ता मिरी जान बन रहे हो ।।


ताउम्र मैंने..... इबादत की तुम्हारी ।

तुम मिरा रब और ईमान बन रहे हो ।।


मिरे ग़मों को करते हो अनदेखा अक्सर ।

क्यूँ ऐसे.. ख़ुदगर्ज़ इंसान बन रहे हो ।।


कुछ भी नहीं है...... फ़क़त मिरी हस्ती ।

अब तुम ही मिरी जाना पहचान बन रहे हो ।।






© डॉ. वासिफ़ काज़ी , इंदौर

© काज़ी की क़लम

28/3/2, इक़बाल कॉलोनी, इंदौर