शीर्षक – ” ईद आ गई है ”

लो फिर से ईद आ गई है ।

खुशियाँ दिल में छा गई है ।।

रमज़ान की इबादत का तोहफ़ा मिला है ।

किसी से नहीं शिकवा न कोई गिला है ।।

मोहब्बतों के शीर से दस्तरख्वान सजाना है ।

भूलाकर रंजिशें सारी गले सबको लगाना है ।।

महक सेवईयों की भा गई है ।

लो फिर से ईद आ गई है ।।

हमारे जिस्म -हमारी रूह को पाक कर दिया है ।

रोज़े की फज़ीलत ने हर बुराई को ख़ाक कर दिया है ।।

ईद के चांद ने रोशन किया है खुशनसीबी का रास्ता ।

नहीं लौटेंगे अब गुनाहों की और सबको ख़ुदा का वास्ता ।।

राह ईमान की दिखा गई है ।

लो फिर से ईद आ गई है ।।

आज ईदी मुहब्बत की बांटना है हमको ।

गमों से खुशियां अब छांटना है हमको ।।

नब्ज़ पर अपनी इख्तियार कर लिया था ।

दामन को अपनी नेकियों से भर लिया था ।।

ज़र्रे ज़र्रे में रौनक छा गई है ।

लो फिर से ईद आ गई है ।।

खुशियां दिल में छा गई है ।।

© डॉ वासिफ क़ाज़ी इंदौर

© काज़ी की कलम