तू ही खुशबू तू ही हवा

तू ही दर्द तू ही दवा

तुझे ही लिखना तुझे ही मिटाना

तुझे ही जीना तुझे ही मरना

तेरे बिन सब कुछ सुना सुना

तू नहीं तो कोई नहीं

क्योंकि तुझ जैसी कोई नहीं

सुन मेरी महबूबा

तू ना होना मुझसे कभी जुदा

मैं निभाऊंगा तुझसे हर वादा

तू भी निभाना मुझसे हर वादा

मेरी जिंदगी तुझ पर फिदा

तेरी जिंदगी मुझ पर फिदा

इस जहां में मेरा सब कुछ तेरे लिए

इस जहां में तेरा सब कुछ मेरे लिए

----- तेजेंद्र शिव ----