अपने साथ भी कुछ समय बिताइए,


कुछ भूला हुआ याद किजिये,

कुछ याद आया हुआ भूल जाइए।

कुछ अपने सुख- दुख का हिसाब कीजिए,

इस जमा-घटा में अक्सर जीत जाइए,


वक्त को देखिये उसकी नजाकत को समझिये,

और आगे कुछ गडबड़ दिखे तो सम्भल जाईये।



लोगों का आंकलन किजिए, 

कौन अपना रहा कौन पराया हो गया पहचान लिजिए,

और अपनों के साथ आगे बढ जाइए।

साक्षी भाव से खुद को देखिए, और अपने भविष्य का निर्माण कीजिए,



कुछ समय खुद के साथ रहिए,

कुछ सोचिए, कुछ समझिये,

कुछ रख लीजिए कुछ जाने दीजिए,

राह बहुत हैं पर,

कुछ चुन लीजिए, कुछ छोड दीजिए,



कभी हंस लिजिए,

कभी रो लीजिए,

जो अच्छा समय गुजर गया उसे याद किजिए,

जो बुरा हुआ उसे भुला दीजिए,



अपने साथ भी कुछ समय बिताइए,

कुछ भूला हुआ याद किजिये,

कुछ याद आया हुआ भूल जाइए।