*बिन तेरे ओ मेरे यारा जीना है बेकार,* 

*मिलन की घड़ी का हर पल है इंतज़ार* .. 


*खाली खाली सा है जीवन,* 

*खाली खाली मेरा तन मन,* 

*सूनी रसोई सूना है आंगन,* 

*दिन हो मेरा कैसे पावन,*

*खोया खोया है तेरा साजन.*


*तस्वीर को तेरी पल पल निहारूँ,* 

*आजा फिर से सजाऊँ सवारूँ,* 

*सजनी अपना जीवन तुझपर वारूं,*

*आओ फिर से तुमसे मैं हारूँ.*


*आसान नहीं है तुम बिन जीना,* 

*प्यार का फटता है पल पल सीना,* 

*इबादत मेरी हो तुम मक्का मदीना,* 

*आ जाओ मेरी सजनी मेरी हसीना.*


*अब ना बिछड़ने का कर लो वादा,* 

*जीवन मेरा तुम बिन है बस आधा,* 

*मैं तेरा श्याम हूँ तुम मेरी राधा,* 

*थोड़ा नहीं, प्यार चाहिए बहुत ही ज्यादा.*


*बिन तेरे ओ मेरे यारा जीना है बेकार,* 

*मिलन की घड़ी का हर पल है इंतज़ार.*


    डॉ सत्यम भास्कर "भ्रमरपुरिया"