मिलना बिछड़ना फ़िर किसी से मिलना सिर्फ़ बहाना है
ज़िंदगी की यही रीत क़िस्मत का लिखा क़िस्सा पुराना है..
---
मानता हूँ आसान नहीं किसी की यादों को यूँ भूला देना
पर रुकना नहीं चलते रहना ज़िंदगी का अज़ब फ़साना है..
---
इश्क़ की ताक में मत बैठ बनारसी नज़रबाज़ों की तरह
उठ जा ढूँढ मोहब्बत की गलियों में देख वक़्त सुहाना है..
---
फ़िर मिलेगा कोई हमस़फर राह-ए-इश्क़ के किसी मोड़पर
वीरान हुए चमन में फ़िर गुलिस्ताँ-ए-मोहब्बत खिलाना है..
---
जो उजड़ गया था सैलाब में उस हर तिनके को जोड़कर
सपनों के जहाँ में एक छोटा सा आशियाँ फ़िर बसाना है..!!
#तुष्य


