तुम्हारे बगैर सफ़र-ए-हयात में गर्द-ए-सफ़र हो गए हम

ज़िंदगी की जद्दोजहद में मसरूफ़-ए-सफ़र हो गए हम..

नहीं मालूम मुझको आखिरी बार कब जी भर के जिया

उजड़े हुए चमन के परिंदों की तरह मफ़र हो गए हम..

तेरा तसव्वुर कहाँ मुझे अब मुझे ख़ुद का ही पता नहीं

ज़िंदगी की कश्मकश में ख़ुद से यूँ बेख़बर हो गए हम..

तुम ही तो थीं मेरी जिंदगी तुम से ही था मेरा जहान

अब तुम्हारे बगैर इस नार-ए-सक़र में सिफ़र हो गए हम..

मेरे कारवाँ में चलने वाले एक-एक कर ऐसे रुख़्सत हुए

कि नींद में टूटे ख्वाबों की तरह तितर-बितर हो गए हम..!!

#तुष्य

सफ़र-ए-हयात: जीवन का सफ़र, गर्द-ए-सफ़र: रास्ते की धूल, मसरूफ़-ए-सफ़र: सफ़र में व्यस्त, मफ़र: पलायन, तसव्वुर: ख़्याल, नार-ए-सक़र: नर्क की आग, सिफ़र: शून्य