युद्ध...'s image

युद्ध न खुद सोता है न ही किसी इंसा को सोने देता है

ज़िंदगी भर संजोए ख़्वाबों को बिखेर हमें न रोने देता है..

ख़ूबसूरत बस्तियों को उजाड़ उसे कोई फ़र्क नहीं पड़ता

युद्ध तिनके जोड़ बनाए आशियानों को न संजोने देता है..

मौत और बर्बादी इसके दो दोस्त जो बिन बुलाए आते हैं

युद्ध ज़िंदगी तबाह कर लाशों को कंधे पर न ढोने देता है..

Tag: युद्ध और2 अन्य
Read More! Earn More! Learn More!