तुमने किया था वादा हर लम्हा साथ निभाएँगे

सुख दुख में हम तुम क़दम से क़दम मिलाएँगे..

इस जन्म ही नहीं सातों जन्म अपना बनाएँगे

हाथ में हाथ डाल तेरे साथ मिलकर चलते जाएँगे..

हम दोनों मिलकर अपना नया जहाँ बसाएँगे

ज़िंदगी के सारी मुश्किलें मिल जुल कर उठाएंगे..

दुनिया की तमाम खुशियां तुझ पर ख़ूब लूटाएँगे

चाँद सितारों की महफिल से तेरी दुनिया सजाएँगे..

पर तुमने अपना वादा तोड़ा मुझको यूँ अकेला छोड़ा

अब तुम ही बताओ तुम्हारे बग़ैर अब कैसे जी पाएँगे..!!

#तुष्य