तेरा ख़त आने से दिल को आराम आया

तेरी ख़ुशबू लिए मोहब्बत का पैग़ाम आया..

तेरी याद आई ज़बाँ पर तेरा नाम आया

राह-ए-इश्क़ पर चलना मेरा काम आया..

फ़स्ल-ए-बहाराँ आई साथ तेरा पयाम आया

तेरी इसी अदा पर मुझे एहतराम आया है..

मक़सद-ए-ज़िंदगी में नाज़ुक मक़ाम आया

तेरे साथ आने से ज़िंदगी में दवाम आया..

हाँ तुझे दिल-ओ-जान से क़ुबूल करता हूँ

ये कहते ही दिल को सुकूँ रूह को आराम आया..!!

#तुष्य

पयाम: संदेश, फ़स्ल-ए-बहाराँ: वसंत ऋतु, दवाम: स्थायित्व