तेरे चेहरे पर हँसी देख कर मैं भी मुस्कुराता हूँ

ज़िंदगी की सारी परेशानियाँ यूँ ही भूल जाता हूँ..

---

वैसे तो रोज़ाना रूबरू होते हैं चहेरे मुझ से कई

पर तेरे लबों की मुस्कान से ही रूह में सुकूँ पाता हूँ..

---

नाम तेरा लेते ही दिल को जो राहत मिलती है

अब इबादत से ज़्यादा प्यार के नग्में गुनगुनाता हूँ..

---

गुमसुम सा मन मेरा तेरे ख़्यालों में खोया रहता है

तुझे याद करते हुए मैं मैं नहीं रहता तू हो जाता हूँ..

---

बेशक मुझ अहल-ए-नज़र की पहुँच से दूर हो तुम

पर ख़्वाबों की तरह तेरा अक्स आँखों में सजाता हूँ..!!

#तुष्य