मेरी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है
जुदाई के बाद तू मेरा यार आज भी है..
तेरे आने की कोई उम्मीद तो नहीं मगर
पर तू मेरा ख़याल-ओ-ख़्वाब आज भी है..
इस दुनिया से तू बेशक़ हो गई है रुख़्सत
पर मुझे तेरा हसरत-ए-दीदार आज भी है..
कभी तो तुम लौट के आओगे अपने माज़ी में
इसी उम्मीद में ये जिस्म आबाद आज भी है..
किसी और के तसव्वुर को उठती नहीं नज़र
इन फ़रेबी नज़रों में थोड़ी अख़लाक़ आज भी है..
कहाँ हो तुम मेरा दिल बेक़रार है तेरे लिए
मुझे तुझ से उतना ही प्यार आज भी है..!!
#तुष्य


