बातें तो हर कोई समझ लेता है
तुम मेरी ख़ामोशी सुन लो तो जानें..
इस ख़ामोशी में लाखों दर्द छिपे हैं
तुम मेरी वो दर्दभरी चीखें सुन लो तो जानें..
मेरी आँखों से गिरता है जो दरिया
तुम उस दरिए का शोर सुन लो तो जानें..
लफ़्ज़ तो मेरे हर कोई सुन लेता है
तुम उन लफ़्ज़ों की कंपन सुन लो जो जानें..
जज़्बातों की बात तो हर कोई कर लेता हैं
तुम मेरे जज़्बातों की धड़कन सुन लो तो जानें..!!
#तुष्य


