जिन पर हर भक्त को गुमान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

जिन पर राधा रानी को मान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

जो भक्त सुदामा का सम्मान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

पिता नंद माता यशोदा की जान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

ब्रज की गोपियों का दो जहान है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

जिनकी शक्ति से कंस अंजान है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

विराट स्वरूप देख कौरव हैरान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

सारथी बन अर्जुन का बढ़ाया मान है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

कुरुक्षेत्र में जिन्होंने दिया ज्ञान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

गीता उपदेश आज भी विद्यमान है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

युद्ध से लिखी नवयुग की दास्ताँ है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

जिनको देख आज भी इश्क़ जवान है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

दिल में उमंग इश्क़ की ज़बान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

जो मेरे भी दिल में विराजमान हैं

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..

सम्पूर्ण भारत को जिनपर गुमान है

वही तो हमारे श्री कृष्ण महान हैं..!!

#तुष्य