आरज़ू-ए-दिल में अब न रहे कुछ बाकी
मय-ए-इश्क़ ला और भर दे जाम साक़ी..
कोई गिला-शिकवा न रहे यहाँ किसी को
बज़्म-ए-इश्क़ में न पीना है हराम साक़ी..
मय-क़दे का भी अज़ब ही दस्तूर है यहाँ
न पीओगे तो करेंगे लोग बदनाम साक़ी..
नशे में मस्त हैं सब यहाँ जाम-ए-मय लेकर
मयख़ाने में चलता रहेगा दौर-ए-जाम साक़ी..
पीने वालों को नहीं मालूम हाल-ए-वक़्त का
मदमस्तों को सहर भी लगे है शाम साक़ी..
मुझको भी तू अपनी आग़ोश-ए-रहमत में लेले
मैं भी ता-उम्र लेता रहूँगा तेरा ही नाम साक़ी..
निगाह-ए-मस्त से कुछ नज़र-ए-करम कर मुझपर
मुझको भी पिला दे अपनी नज़रों को जाम साक़ी..
मैं हो गया हूँ तेरी इन नज़रों का ग़ुलाम साक़ी..!!
#तुष्य
मय-ए-इश्क़: प्रेम की मदिर, बज़्म-ए-इश्क़: प्रेमसभा, मय-क़दे: मैख़ान, जाम-ए-मय: शराब का पियाला, निगाह-ए-मस्त: नशीली आँख

