दर्द-ए-दिल दे कर ग़म-ए-जुदाई में डुबो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया

उसके तसव्वुर में मेरी पलकों को भिगो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया..!!


सियाह रातों में यादों को बाँहों में भर सो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया

ज़ख़्म-ए-दिल पर नोक-ए-नश्तर को चुभो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया..!!


उसकी तस्वीर दिल में बसा ख़्वाबों में खो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया

ज़िंदगी की शाख़ से फूल हटा काँटों को बो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया..!!


खून भरे अश्क़ों से ज़हन-ए-जज़्बात धो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया

उसके जाते ही मेरा वज़ूद भी लापता हो गया

2021 कुछ ज़ख़्म कुछ अश्क़ देकर खो गया..!!

#तुष्य