शत-शत नमन शहीदों को

जो अमरत्व को प्राप्त हुए

मातृभूमि पर बलिदान देकर

माँ भारती का कर्ज उतार गए

हिमालय से ऊँचा साहस उनका

जो सब कुछ अपना वार गए

भारत भूमि के ख़ातिर अपना

तन मन तक बलिहार गए

हम-वतनों की उल्फ़त में

शरीर तक अपना छार गए

हम-वतनों को महफूज़ कर

ख़ुद वो फ़लक-ए-ज़ार गए..!!

#तुष्य