काफ़िराना सी हो गई थी ज़िंदगी हमारी
मौज़ूदगी ने तेरी आशिक़ाना बना दिया..
---
ज़िंदगी से मिला जो ज़ख़्म-ए-ताज़ियाना
दिल में इश्क़ का आशियाना बसा दिया..
---
तेरे अल्फ़ाज़ों ने मुझे कर दिया कायल
क़लम ने तेरी मुझे दीवाना बना दिया..
---
लिखते हो जो तुम दिल के एहसासों को
नज़्मों ने तेरी मुझे सूफियाना बना दिया..
---
मुझे सँभालना तुम मेरा हाथ थाम कर
साथ ने तेरे ये सफ़र सुहाना बना दिया..!!
#तुष्य


