हर आग़ाज़-ए-सफ़र की एक नई कहानी है..
हक़ीक़त-ए-ज़िंदगी मुझ मुसाफ़िर की जुबानी है..
रह-ए-मंज़िल में निकले हर राहगीर की बयानी है..
किस्सा-ए-उल्फ़त है ये जो हर शख़्स ने सुनानी है..
दर्द-ए-दिल है ये जो हर आशिक को उठानी है..
ग़म-ओ-रंज है ये जो हर ग़मगीन ने बतानी है..
दाग़-ए-मोहब्बत है ये जो दो बिछड़ों को भुलानी है..
फ़रेब-ए-इश्क़ है ये जो हर बेवफ़ा की निशानी है..
दर्द-ए-ग़म है ये जो हर मज़बूर को बितानी है..
नज़्म-ए-ज़िंदगी है ये जो हर शायर को सुनानी है..
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं हम सब की कहानी है..!!
#तुष्य


