मुद्दतों बाद आज ज़िक्र-ए-जाम-ओ-मीना आया
तेरे मयकदे में साक़ी दो घूँट तक न पीना आया
न आया हमें इश्क़ करना न ही हमें जीना आया
उम्मीद-ए-ज़िंदगी में भी जीने का न क़रीना आया..!!
ख़याल आया फ़िर एतिबार-ए-दीदा-ए-बीना आया
हर नफ़स उनकी तस्वीर देख मझे पसीना आया
समंदर-ए-इश्क़ में तूफ़ान साथ ग़ुबार-ए-कीना आया
बच जाता बनारसी पर मौजों में न सफ़ीना आया..!!
रौनक आई हरियाली लाई गुलिस्ताँ में बीना आया
फ़स्ल-ए-बहाराँ आई फूल खिलने का महीना आया
बज़्म-ए-अख़्तर में हसीन मेहमान-ए-शबीना आया
पर नाज़नीनों हाथ तुम्हारे मेरा जैसा न नगीना आया..!!
#तुष्य
ज़िक्र-ए-जाम-ओ-मीना: काँच के प्याले का ज़िक्र, मयकदे: मदिरालय, क़रीना: तरीक़ा, ए'तिबार-ए-दीदा-ए-बीना: आँखों का भरोसा, नफ़स: पल, ग़ुबार-ए-कीना: घटा, सफ़ीना: कश्ती, फ़स्ल-ए-बहाराँ: वसंत ऋतु, बज़्म-ए-अख़्तर: सितारों की महफ़िल, मेहमान-ए-शबीना: रात का मेहमान


