कदर उनकी करो जो तुम्हें दिल से चाहे

वरना हसीन चेहरों पर तो हर कोई मरता है..

प्यार उनसे जताओ तो तुम्हें समझ आए

वरना इज़हार-ए-इश्क़ से तो हर कोई डरता है..

बर्दाश्त उनको करो जो तुम्हें प्यार जताए

वरना दर्द-ए-दिल तो दिल-फ़रेबियों को अखरता है..

तक़रार उनसे करो जो ज़िंदगी-भर साथ निभाए

वरना प्यार के नाम पर तो हर कोई लड़ता है..

मोहब्बत उनसे करो तो तुम पर दिल लुटाए

वरना जोश ओ जुनून-ए-इश्क़ हर कोई भरता है..!!

#तुष्य