अच्छा लगता है मन का ठहराव

खामोशियाँ भी पसंद आने लगी हैं

हकीकत की दुनिया तो बोझिल है

ज़िंदगी ख्वाबों को सजाने लगी हैं..!!

---

चलो अच्छा है ख़यालों में ही सही

उनको मेरी याद आने तो लगी है

और अदाओं में चुलबुलापन आ जाये

तो समझिए शोखियां मचलाने लगी हैं..!!

---

नूर-ए-क़लम क्या मन में कुछ फ़रमाया

इस बनारसी को हिचकियाँ आने लगी हैं

ये इश्क़ की इंतिहा है या दीवानगी मेरी

जो मेरी याद सियाह रातों में सताने लगी हैं..!!

---

सुनो हकीकत के ताने-बाने में ना उलझो

तुम्हारी मुस्कुराहट मन को लुभाने लगी हैं

और जब से तुम मिले हो मेरे हम-सफ़ीर

ये जिंदगी फिर खुलकर मुस्कुराने लगी है..!!

#तुष्य