ज़िंदगी मथ निकले अमृत पर सब ललचाए जा रहे हैं
पर साथ आए हला-हल से अपने को बचाए जा रहे हैं..
इस लालची दुनिया को देख कर ये एहसास हुआ मुझे
हम बे-वजह ग़म-ए-हयात में ज़िंदगी उलझाए जा रहे हैं..
तुमने इस नश्वर दुनिया की ख़ातिर ज़हर को अपनाया
और हम इस जिस्म-ए-ख़ाकी पर यूँ ही इतराए जा रहे हैं..
तुम प्रलयकारी अभ्यंकर विष को पीकर नीलकंठ कहलाए
पर हम इस कंठ से नफ़रत भरे बाण बरसाए जा रहे हैं..
जिनके हिस्से तुम आए तो उनके हिस्से विष भी आएगा
फ़िर हम क्यों ज़िंदगी से मिले ज़ख़्मों से घबराए जा रहे हैं..!!
#तुष्य


