जब याद तुम्हारी आती है
मेरी आँखें नम हो जाती है
भरता हूँ साँस जब तन में
रातें भी हमग़म हो जाती है
जब याद तुम्हारी आती है..!!
---
हमको भी दर्द सताता है
दिल हमारा भी घबराता है
नज़रों से नीर बहाती हैं
सिरहानों को भिगाती हैं
जब याद तुम्हारी आती है..!!
---
कसक उठती है जब मन में
तो दिल को चीर जाती है
भरते हम जब आहें हैं
तो मुझको बहुत रुलाती है
जब याद तुम्हारी आती है..!!
---
तुम दर्द सुनाते चले गए
मुझ को रुलाते चले गए
ज़िंदगी नहीं मुस्कुराती है
तकलीफें और डराती हैं
जब याद तुम्हारी आती है..!!
---
सुनो परदेस जाने वाले
मुझको यूँ रूलाने वाले
अब दुनिया नहीं भाती है
हर वक़्त जुदाई सताती है
जब याद तुम्हारी आती है..!!
---
अब वापस तुम आ जाओ
मुझको ऐसे ना तरसाओ
अब ज़िंदगी जी नहीं जाती है
मुझको बहुत तड़पाती है
जब याद तुम्हारी आती है..!!
#तुष्य


