तहज़ीब संस्कारों की मिसाल है

ये गली बनारस की कमाल है..

बेफिक्री और मस्ती की विसाल है

ये गली बनारस की कमाल है..

उत्साह और रंगो की धमाल है

ये गली बनारस की कमाल है..

संगीतज्ञों का घराना बेमिसाल है

ये गली बनारस की कमाल है..

कबीर, तुलसी यहां के ख़याल हैं

ये गली बनारस की कमाल है..

बिस्मिल्लाह की शहनाई इक़बाल है

ये गली बनारस की कमाल है..

कालभैरव यहाँ के कोतवाल हैं

ये गली बनारस की कमाल है..

विश्वनाथ बाबा का दरबार है

ये गली बनारस की कमाल है..

अंतिम सत्य मणिकर्णिका घाट है

ये गली बनारस की कमाल है..

काशी की विद्वत्ता विशाल है

ये गली बनारस की कमाल है..

#तुष्य