सितारों के बीच की दूरी को तो नापा जा सकता है

पर दो दिलों के बीच दूरी को नहीं मापा जा सकता है..

ख़ैर दूरियों का ग़म नहीं अगर फ़ासले दिल में न हों

मीलों दूर से भी दिल की धड़कन को भाँपा जा सकता है..

दूरियों के बावज़ूद भी वो आपको मोहब्बत से जवाब दे

तो उसकी बातों से उसके दिल के अँदर झाँका जा सकता है..

और अगर आज भी तुम उसे सच्चे दिल से चाहते हो

तो उसकी तस्वीर को अपने दिल पर छापा जा सकता है..

किसी ग़लतफ़हमी की वज़ह से उसे ग़लत मत समझना दोस्त

एक गलती से इंसान की ज़ेहनियत को नहीं आंका जा सकता है..!!

#तुष्य