दिल की बातें जाने ना कोई

पागल कहकर माने ना कोई

गूँजती आवाज़ों भरे शहर में

ख़ामोशी को पहचाने ना कोई..!!



गुम सुम सा आलम है यहाँ

वीरानियों को ढहाने ना कोई

लाखों लोगों की इस भीड़ में

दिल में आकर भाने ना कोई..!!


दिल जल रहा है तो जलने दे 

इस आग को बुझाने ना कोई

हर बात पर उलझता जाता है

यह गुत्थी सुलझाने ना कोई..!!

#तुष्य