कुछ रिश्ते सिर्फ़ बिखरने के लिए ही बने होते हैं
दिल पर लगे जज़्बातों के ज़ख़्मों से सने होते हैं
कुछ रिश्ते सिर्फ़ बिखरने के लिए ही बने होते हैं
सूख चुकी ख़्वाहिशों की लकड़ी पर तने होते हैं
कुछ रिश्ते सिर्फ़ बिखरने के लिए ही बने होते हैं
घुटे घुटे से रहते एहसासों के धागे से बुने होते हैं
कुछ रिश्ते सिर्फ़ बिखरने के लिए ही बने होते हैं
बद क़िस्मती की तरह रूठ कर ना मने होते हैं
कुछ रिश्ते सिर्फ़ बिखरने के लिए ही बने होते हैं..!!
#तुष्य


