बनकर एहसास हर ख़्वाब तेरा सवारूँगा..

तू रूठ भी गई तो प्यार से तुझे मना लूँगा..

साँसों में बसो तुम तो आँखों में छुपा लूँगा..

इस बेरंग ज़िंदगी को रंगों से सजा लूँगा..

तेरे लिए अपनी हर ख़्वाहिशों को जला लूँगा..

तू आ तो जा तुझे खुशी खुशी गले लगा लूंगा..

मुझे यहाँ किसी से कोई रंज-ओ-ग़म नहीं..

बस मेरी जान तू सिर्फ़ एक बार हाँ तो बोल..

तेरे टूट कर बिखर जाने से पहले..

दुनिया से लड़कर तुझे अपना बना लूँगा..!!

#तुष्य